इन दिनों देश में जज काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में एक जज के घर से जला हुआ कैश मिलने पर पूरे देश में चर्चाएं हो गई और अब उनकी नौकरी छिनने तक की नौबत आन पड़ी है। इस बीज एक जज साहब और चर्चाओं में आ गए। हालांकि, उनके चर्चाओं में आने का मामला बड़ा ही अदज-गजब है। हुआ ये कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक नोटिस काफी वायरल हो रहा था। ये नोटिस गोंडा के जज साहब ने अपने ही अर्दली के खिलाफ जारी किया था। जज ने अपने अर्दली को नोटिस जारी किया, ये उतनी हैरानी की बात नहीं है, लेकिन नोटिस किस कारण से दिया गया है, ये काफी चर्चाओं में है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि ये नोटिस किसी बड़ी गलती या लापरवाही के लिए नहीं बल्कि इसलिए जारी किया गया है कि उस अर्दली ने जज साहब को बिस्कुट की जगह नमकीन परोस दी। जब से खबर आई है, जज की चर्चा भी उनके इन नोटिस की तरह खूब हो रही है।
दरअसल नोटिस में जज साहब का कहना है कि अलमारी में दो बंद पैकेट फ्रेश बिस्कुट रखे हुए थे, बावजूद इसके अर्दली राकेश कुमार ने जानबूझकर चाय के साथ उन्हें खराब नमकीन उनके सामने परोसी, जिसको लेकर ये नोटिस दिया गया है।
गोंडा जिले में तैनात एक ADJ ने अपने अर्दली राकेश कुमार को यह कहते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया कि उन्होंने जानबूझकर चाय के साथ बिस्कुट की जगह खराब नमकीन क्यों परोसी? जबकि अलमारी में दो पैकेट फ्रेश बिस्कुट पहले से ही रखे हुए थे।
जानकारी के अनुसार, जज साहब को चाय दी गई, तो उसके साथ बिस्कुट की जगह नमकीन परोसी गई। इस पर जज साहब नाराज हो गए और अर्दली राकेश कुमार को नोटिस थमा दिया। नोटिस में लिखा गया कि यह साफ तौर पर ‘लापरवाही और आदेशों की अवहेलना’ है।